फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेक्निकल सर्विसेज यूनियन के कर्मियों का धरना

Mon, 12 Sep 2016 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : demo
विज्ञापन
टेक्निकल सर्विसेज यूनियन मंडल मलोट के कर्मचारियों ने मंगलवार को स्टेट कमेटी के आह्वान पर 33 केवी सब डिवीजन पर मांगों पर धरना दिया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और पावरकॉम की ओर से मांगों के प्रति अपनाई जा रही टाल-मटोल की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरनाकारियों ने कहा कि सरकार और पावरकॉम उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। वहीं पटियाला में बेवजह डिसमिस किए गए दो कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जा रहा। कर्मचारियों पर झूठे केस बनाए जा रहे हैं।

इस दौरान 188 ग्रिड ठेके पर देने की नीति भी रद्द करने, सोर्सिंग नीति व ठेकेदारी सिस्टम बंद करने, सरकारी थर्मल बंद करने की नीति रद्द करने, पार्ट टाइम स्वीपरों को पक्का रोजगार देने, नई व पक्की भर्ती चालू करने की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर मंडल मलोट के अध्यक्ष भुपिंदर सिंह, शहरी अध्यक्ष दर्शन सिंह, सचिव जसकौर सिंह, सब डिवीजन अबुल खुराना के अध्यक्ष भारत भूषण, सचिव हरपाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें