जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से दिल्ली में पूर्व सैनिक की मौत के बाद उसके पारिवारिक सदस्यों और राहुल गांधी को गिरफ्तार करने और थाने में बैठाने के विरोध में शुक्रवार को मिनी सचिवालय के सामने धरना देकर प्रदर्शन किया।
साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुमित जारंगल को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन भी सौंपा। विधायक बीबी करन कौर बराड़ ने कहा कि आज शिअद-भाजपा नेे लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। आम लोग तो क्या नेता भी किसी के घर अफसोस करने नहीं जा सकते। उन्हें भी पुलिस की ओर से गिरफ्तार किया जा रहा है।
यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इशारे पर हो रहा है। अंत में विधायक करण कौर बराड़, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुडियां, पूर्व विधायक भाई हरनिरपाल सिंह कुक्कू, सिमरजीत सिंह भीना बराड़ ने खुदकुशी करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान हरकृष्ण सिंह मक्खन, प्रभजोत सिंह, हनी फत्तनवाला, गुरविंदर कौर पतंगा, शरणजीत सिंह संधू, चरणजीत सिंह सक्कांवाली, बादल, भिंदर शर्मा, बिट्टा गिल और जगतार बुट्टर मौजूद थे।