फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंडू मजदूर यूनियन का प्रशासनिक कांप्लैक्स के बाहर प्रदर्शन

Fri, 04 Nov 2016 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
नारेबाजी की - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
पेंडू मजदूर यूनियन के सैकड़ों लोगों ने प्रशासनिक कांप्लैक्स के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। उन्होेंने जौहल अस्पताल के संचालक डॉ. बलजीत जौहल और इलाके के शिअद पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन


पेंडू मजदूर यूनियन के प्रधान तरसेम पीटर, प्रदेश महासचिव बलविंदर सिंह भुल्लर, जिला प्रधान हंसराज पबवां, किरती किसान यूनियन के प्रदेश प्रधान बलविंदर सिंह बाजवा ने कहा कि जौहल अस्पताल का मालिक डॉ. बलजीत जौहल एक ऐसा चिकित्सक है, जो टेबल पर पिस्तौल रखता है और उसने अपने दरवाजे के बाहर बाउंसर तैनात कर रखे हैं। डॉ. जौहल मृतक मरीजों को ही अस्पताल में दाखिल कर कई-कई दिन पैसा वसूलता रहता है।

अगर कोई बोलने की हिम्मत करे तो पिस्तौल या बाउंसरों का सहारा लेना शुरू कर देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले वह विज्ञापन देकर मरीजों को फंसाता है। बीते दिनों दयालपुर गांव के व्यक्ति के मामले के बारे में पेंडू मजदूर यूनियन के नेता कश्मीर सिंह घुग्गशोर व बलविंदर कौर जौहल अस्पताल पहुंचे तो बाउंसरों व चिकित्सक ने उनकी पीटाई की।
विज्ञापन


यही नहीं उलटा कश्मीर सिंह घुग्गशोर और बलविंदर कौर पर नाजायज केस दर्ज कर दिया गया, जबकि बेरहमी से दलित नेताओं को पीटने वाले बाउंसरों व चिकित्सक जौहल के खिलाफ कोई कार्रवाही नहीं की गई। इस दौरान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर चिकित्सक जौहल व उसकी मदद करने वाले शिअद पार्षद बलवीर सिंह बिट्टू के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदर्शन तेज किए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें