फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 23 Nov 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर बुधवार को कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। स्थानीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा के बाहर धरना करते कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी, जगबीर बराड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना सोचे समझे नोटबंदी का फैसला किया है। उनके इस फैसले से जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों की ओर से अपने घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हो रहे हैं। कारोबार ठप होकर रह गया है, जिस वजह से लोगों में काफी गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं इस नोटबंदी के खिलाफ होलसेल इलेक्ट्रानिक बाजार फगवाड़ा गेट के दुकानदार लामबंद हो गए। इन दुकानदारों ने फगवाड़ा गेट का होलसेल इलेक्ट्रानिक बाजार तीन घंटे के लिए बंद रहा।
विज्ञापन


दुकानें बंद करने के साथ सुबह ही दुकानदार प्रधान गुरमीत सिंह बिट्टू, बलजीत सिंह आहलुवालिया की अगुवाई में धरने पर बैठ गए। इस मार्केट की सारी दुकानें सुबह 9 से 12 बजे तक बंद रखी। धरने के दौरान गुरमीत सिंह बिट्टू व बलजीत सिंह आहलुवालिया ने कहा कि सरकार की ओर से 500 और 1000 का नोट बंद करने से कारोबार खत्म हो गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने नोट तो बंद कर दिए, लेकिन लोगों को नई करेंसी मिल ही नहीं रही है। उन्होंने कहा कि काले धन व आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार का यह फैसला तो ठीक है, लेकिन इससे पहले लोगों को दी जाने वाली नई करेंसी का इंतजाम किया जाना बहुत जरूरी था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें