फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: भोगपुर मिल में बायो और सीएनजी प्लांट लगाने का विरोध, डीसी ऑफिस पहुंचे विधायक और किसान

Fri, 26 Jul 2024 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि बहुत ही निंदनीय बात है कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि सरकार जनता के द्वार और दूसरी तरफ सरकारी दफ्तर में अफसर नहीं मिलते। वह सिर्फ सरकार की जी हजूरी में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह भोगपुर में लगने वाले प्लांट को किसी भी हालत में नहीं लगने देंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की कोठी के बाहर खड़े विधायक कोटली और किसानों को रोकते पुलिस कर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में भोगपुर मिल में लग रहे बायो और सीएनजी प्लांट का विरोध करते हुए आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली, किसान जत्थेबंदियां और अन्य यूनियन शुक्रवार को डीसी दफ्तर मांग पत्र देने के लिए पहुंची। डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर में न मिलने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक कोटली व किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


इस दौरान विधायक सुखविंदर कोटली ने कहा कि बहुत ही निंदनीय बात है कि एक तरफ तो सरकार कहती है कि सरकार जनता के द्वार और श दूसरी तरफ सरकारी दफ्तर में अफसर नहीं मिलते। वह सिर्फ जो सरकार की जी हजूरी में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह भोगपुर में लगने वाले प्लांट को किसी भी हालत में नहीं लगने देंगे। जालंधर नगर निगम के मेयर का बयान आया है कि सारे जालंधर का कूड़ा भोगपुर मिल में जाएगा। इससे स्पष्ट है कि वहां का माहौल खराब होगा और लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इसलिए वह इसे किसी कीमत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि जरूरत पड़ी तो भोगपुर मिल के बाहर भी धरना लगाएंगे।

वहीं, डीसी न मिलने पर जालंधर स्थित मुख्यमंत्री के निवास का घेराव की घोषणा की और मुख्यमंत्री की कोठी का घेराव करने निकल गए। जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन


आदमपुर से विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने आगे बोले कि प्रशासन उक्त जगह पर प्राइवेट कंपनी को कब्जा करवाना चाहती है, इसलिए प्रशासन द्वारा ऐसा किया जा रहा है। इलाके के लोग किसान और समाजसेवी संस्थाएं आज इसे लेकर जालंधर डीसी हिमांशु अग्रवाल से मिलने आए हैं। पिछले काफी समय से उक्त जगह पर लोग प्रोटेस्ट कर रहे थे। ये काम नाजायज तौर पर चल रहा है। अगर प्रशासन द्वारा उक्त काम को बंद न करवाया गया तो हम खुद जाकर उक्त काम को बंद करवाएंगे। मगर वहां पर कुछ अनहोनी होती है तो इसके जिम्मेदार डीसी और चीनी मिल मालिक होंगे।  हम अपना मांगपत्र सिर्फ डीसी को ही देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें