हाईकोर्ट की ओर से बकरीद पर न्यायिक परिसर में अवकाश किए जाने के बावजूद स्थानीय अदालत की ओर से छुट्टी न करने के विरोध में वकीलों ने मंगलवार को नो वर्क डे घोषित कर विरोध प्रदर्शित किया।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रधान नरिंदरपाल सिंह जज और पूर्व प्रधान आरके भल्ला ने कहा कि बकरीद पर सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय समेत प्र्रदेश सरकार ने भी सरकारी अवकाश घोषित किया है। ऐसे में स्थानीय अदालतों में छुट्टी न कर सामान्य कामकाज जारी रखने का वह विरोध करते हैं।
इसके फलस्वरूप मंगलवार को हुई बार एसोसिएशन की बैठक में नो वर्क डे घोषित किया गया। इसमें हर्ष भट्ट, पुरुषोत्तम कपूर, राम छाबड़ा, बलविंदर कालड़ा, एसएस निझर और धीरत थापर शामिल थे।