फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन बेचने के नाम पर पंद्रह लाख ठगे

Tue, 19 Nov 2013 09:57 PM IST
अमर उजाला, नवांश्ाहर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने न्यूजीलैंड में रहने वाले एनआरआई के साथ पंद्रह लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव साहलों निवासी रविंदर सिंह ने बताया कि वह न्यूजीलैंड में रहता है।

साल 2008 में उसके भाई मनजीत सिंह के एक दोस्त सुरेश ने उनके साथ गढशंकर (होशियारपुर) के पास स्थित गांव नैनवां में 28 खेत दो लाख रुपये प्रति खेत के हिसाब से बयाना किया।

बयाने की राशि के तौर पर उन्होंने उसे पंद्रह लाख रुपये दिए।

लेकिन आरोपियों ने तय समय पर जमीन की रजिस्ट्री करवाने में आनाकानी शुरू कर दी। इस बीच 2009 को उनके भाई की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें अभी तक न तो पैसे वापिस किए गए और न ही रजिस्ट्ररी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वहां पर कोई जमीन नहीं थी और न ही उस नाम की कोई महिला थी, जिसके नाम से इकरारनामा करवाया गया था।

इकरारनामे में अमरीक और कुलदीप ने जिम्मेवारी ली थी। पुलिस जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें