फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी गतिविधियों में संलिप्त चार काबू

Tue, 19 Nov 2013 09:54 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात पुलिस टीम ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ देश द्रोही गतिविधियों में लिप्त होने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनको पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। गिरोह के सदस्यों की पंजाब में दहशत फैलाने की योजना तो थी साथ में कई वीवीआईपी लोग उनके निशाने पर थे। यह वीवीआईपी लोग कौन थे? इसको लेकर अधिकारी अभी चुप्पी साधे हैं। एसपी डिटेक्टिव राजिंदर सिंह का कहना है कि अभी पूछताछ की जानी है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

मिली जानकारी के मुताबिक भोगपुर पुलिस को खुफिया एजेंसियों से सूचना मिली थी कि 2 नवंबर को जेल से छूटकर आए जसवंत सिंह पुत्र सुच्चा सिंह निवासी दूहड़े, बलवंत सिंह पुत्र रूड़ सिंह जल्लोवाल, कश्मीर सिंह पुत्र गुरमेल सिंह जंडियाला मंजकी व कुलविंदर पेड़ा की गतिविधियां संदिग्ध हैं। उनकी गतिविधियां देश द्रोही हैं। पुलिस ने भोगपुर थाना में केस दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों को पहले देश द्रोही गतिविधियों के आरोप में ही गिरफ्तार किया गया था। चंडीगढ़ जेल में उनके साथ जगतार सिंह हवारा भी था। इन लोगों ने मिलकर पंजाब में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की योजना बनाई थी।

इन्होंने पाकिस्तान बैठे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के चीफ  रंजीत सिंह नीटा से संपर्क भी किया था। पुलिस के मुताबिक विदेशों से इन चारों को फंड भी भेजा गया था। एसपी राजिंदर के मुताबिक चारों को गांव दूहड़े से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें