फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी पर नरमा की खरीद कराएं प्रधानमंत्रीः सुखबीर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नरमा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करवाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने आरोप लगाया मंडियों में काटन कारपोरेशन आफ इंडिया (सीसीआई) की ओर से नरमा की खरीद नहीं की जा रही। व्यापारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। बादल शनिवार को फाजिल्का मंडी का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सीसीआई जानबूझकर मंडियों में नरमा की खरीद में देरी कर रही है, जिससे किसानों को मजबूरन अपनी फसल निजी कंपनियों को मात्र 4800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचनी पड़ रही है, जबकि इसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 5 हजार 725 रुपये प्रति क्विंटल है। सुखबीर ने कहा कि सरकार की शह पर किसानों के साथ हो रही लूट के विरोध में अकाली दल पूरे पंजाब में आंदोलन शुरू करेगा, जिसके तहत ही 12 अक्तूबर को पार्टी कार्यकर्ता सीसीआई कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कपास खरीदने के लिए मजबूर करेंगे।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दो-दो दिनों तक मंडियों में डेरा डालना पड़ताहै, उसके बावजूद व्यापारी कम दामों में उनकी फसल खरीद कर उनका शोषण कर रहे हैं। बादल ने दावा किया कि पंजाब की मंडियों में करीब सवा लाख क्विंटल नरमा की आमद हो चुकी है और सीसीआई ने अभी तक केवल 12 हजार क्विंटल की खरीद की है। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन की ओर से इस मामले को गंभीरता से न लेने पर भी हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सीसीआई से बातचीत करनी चाहिए। इस मौके पर सुखबीर के ओएसडी सतिंद्र जीत सिंह मंटा, शिअद देहाती के जिला प्रधान गुरपाल सिंह ग्रेवाल, सोई के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह सवना, एडवोकेट सतिंद्र सिंह सवि, करण गिल्होत्रा, महेंद्र सिंह खालसा, नरेश सेतिया, परमीत सिंह वैरड, गुरअशीष सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें