फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली ने मिलने पर रोपड़-मोरिंडा मार्ग जाम

Sun, 27 Jul 2014 11:01 PM IST
मोरिंडा(रोपड़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की सप्लाई न होने से गुस्साए किसानों ने रविवार को मोरिंडा-रोपड़ मार्ग जाम कर दिया। तीन घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। उनके साथ हलका विधायक चरनजीत सिंह चन्नी भी आ गए। जानकारी के अनुसार गांव बूरमाजरा में लगे ग्रिड से गांव बूरमाजरा, दुलच माजरा, रोलूमाजरा, धनौरी, शांतपुर और समरोली को सप्लाई दी जाती है। तीन दिनों से मोटरों पर केवल तीन घंटे ही बिजली की सप्लाई आ रही है।
विज्ञापन


इसमें भी कई बार कट लगाए जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि इससे धान की फसल खराब हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब इस संबंध में अधिकारियों को फोन किया जाता है तो अधिकारी पटियाला से कट लगे होने की बात कहते हैं। कई बार लिखित शिकायत भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन होकर उन्हें सड़कों पर उतरना पड़ा। मौके पर पहुंचे एसडीओ पावरकॉम गुरविंदर सिंह ने भरोसा दिलाया कि किसानों की मांगो को उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। एसडीओ के आश्वासन के बाद ही प्रदर्शन समाप्त किया जाएगा।

हलका विधायक चन्नी ने कहा कि दो दिनों में समस्या हल न होने पर दोबारा प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल बयान दे रहे है कि पंजाब के पास बिजली की काफी पैदावार है वह पाकिस्तान को बिजली बेचेंगे पर पंजाब की कई बड़ी फैक्टरियां कई-कई घंटे तक बिजली की सप्लाई न होने से बंद रहती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि खराब हुई फसलों की गिरदावरी करवाकर 35 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से उन्हें मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर महिंदर सिंह बूरमाजरा, जसवंत सिंह, गुरतेज सिंह, हरदीप सिंह, अंग्रेज सिंह, सतविंदर सिंह, मेजर सिंह, शेर सिंह, दर्र्शन सिंह, करनैल सिंह, मेवा सिंह, हरप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें