फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: डीसी आफिस के बाहर लगे मुख्यमंत्री खोज यात्रा के पोस्टर.. अधिकारियों में मचा हड़कंप

Mon, 22 Jan 2024 03:52 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

डीसी आफिस के नजदीक काम-काज करने वाले लोगों के अनुसार, पोस्टर दो दिन पहले हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने लगाए थे, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इन पोस्टर को दिवारों से नहीं हटाया।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर डीसी ऑफिस के बाहर सोमवार सुबह हड़कंप मच गया। आफिस पहुंचे अधिकारियों को डीसी आफिस के बाहर 'मुख्यमंत्री भाल यात्रा' के पोस्टर लगे मिले। 
विज्ञापन


इन पोस्टर पर पंजाबी में मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो के साथ मुख्यमंत्री भाल यात्रा लिखा हुआ था। पंजाबी में लिखे इन शब्दों का अर्थ मुख्यमंत्री खोज यात्रा है। इन पोस्टर को देखते ही अधिकारियों ने आनन-फानन में इन्हें हटवाया। कहा जा रहा है कि यह पोस्टर शनिवार को लगाए गए थे। शनिवार व रविवार को आफिस में छुट्टी होने के कारण किसी अधिकारी या कर्मचारी की नजर इस पोस्टर पर नहीं पड़ी। 
विज्ञापन


डीसी आफिस के नजदीक काम-काज करने वाले लोगों के अनुसार, पोस्टर दो दिन पहले हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने लगाए थे, लेकिन किसी भी अधिकारी ने इन पोस्टर को दिवारों से नहीं हटाया। आज जब अधिकारी ऑफिस पहुंचे तो इन पोस्टरों को हटवा दिया गया। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें