फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 450 शराब की बोतलें पकड़ी, एक गिरफ्तार, 24 फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के अंतर्गत गांव झुग्गे निहंगा वाले के पास शराब माफियाओं ने पुलिस और आबकारी विभाग के मुलाजिमों को घेरकर जमकर पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस मुलाजिम अवैध शराब की बोतलों से लदी कार का पीछा करते हुए गांव झुग्गे निहंगा वाले तक पहुंच गए थे। थाना सदर पुलिस ने मंगलवार आबकारी विभाग फिरोजपुर के एएसआई गुरबख्श सिंह के बयान पर 12 लोगों को नामजद कर 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक आरोपी को काबू कर लिया गया है।
विज्ञापन

आबकारी विभाग के एएसआई गुरबख्श सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पुलिस और आबकारी विभाग के मुलाजिम गांवों में गश्त कर रहे थे कि उन्हें मुखबिर से इत्तलाह मिली कि एक सिल्वर रंग की कार में अवैध शराब की बोतलें बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। जैसे ही पुलिस पार्टी गांव दुलचीके पहुंची कि उन्हें सिल्वर रंग की कार नजर आई। पुलिस ने इशारा देकर कार रोकने को कहा लेकिन कार चालक पुलिस के साथ गाली-गलौच कर वहां से कार लेकर भाग गया। पुलिस ने कार का पीछा किया। गांव अक्कू वाला और झुग्गे निहंगा वाले के पास शराब माफियों को घेर लिया गया। उसी समय आरोपियों ने अपने साथियों को भी वहीं पर बुला लिया। शराब माफियों ने पुलिस और आबकारी विभाग के मुलाजिमों की जमकर पिटाई की और उनकी वर्दी फाड़ दी। इस वारदात में एएसआई गुरबख्श सिंह जख्मी हो गया। उसे जख्मी हालत में सिविल अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने किसी तरह एक आरोपी सुनील कुमार को काबू कर लिया। बाकी के आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने पकड़ी सिल्वर कार से अवैध शराब की 450 बोतलें बरामद की हैं।
थाना सदर पुलिस ने जख्मी गुरबख्श सिंह के बयान पर आरोपी सुनील कुमार, गुरदीप सिंह, बलदेव, विजय, मंडा, जसवंत सिंह, मनजीत सिंह, गोरा, छिंदो, बलवीर सिंह, बाज व सुखो को नामजद किया है। 13 अज्ञात लोगों समेत 25 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें