फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी में सिविल अस्पताल का कायाकल्प

विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल में नवस्थापित वार्ड। - फोटो : KAPURTHALA
विज्ञापन
550वें प्रकाश पर्व के मौके पर सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल का कायाकल्प कर दिया गया है। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू और सैर सपाटा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की तरफ से सिविल अस्पताल में नए स्थापित आईसीयू, ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड का उद्घाटन बुधवार 30 अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से सुल्तानपुर लोधी में मंत्रिमंडल की मीटिंग के दौरान सिविल अस्पताल के नवीनीकरण के आदेश दिए गए थे। सेहत विभाग की तरफ से बहुत ही थोड़े समय में सिविल अस्पताल की नुहार बदल दी गई है। बताते चलें कि सिविल अस्पताल में पूरी तरह एसी आईसीयू वार्ड तैयार किया गया है। इसमें मल्टी पैरामॉनीटर की सुविधा भी है, जिसके माध्यम से मरीज की सांस, खून के दबाव और दिल की धड़कन के बारे में प्रति सेकेंड जानकारी मिलती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 16 बेड स्थापित किए गए हैं। इसी तरह छह बैडों वाला इमरजेंसी वार्ड भी तैयार किया गया है, जिसमें सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था है। दिल से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए डीफाईब्रीलेटर स्थापित किया गया है। इमरजेंसी सेवाओं के लिए ट्रॉमा सेंटर में एक 100 यूनिट वाला ब्लड बैंक भी स्थापित किया गया है, जिससे एक्सीडेंट और सर्जिकल इमरजेंसी सेवाएं प्रदान की जा सकें। विधायक चीमा ने बताया कि यह अस्पताल न सिर्फ सुल्तानपुर लोधी में आधुनिक इलाज की सुविधा मुहैया करवाएगा, बल्कि मक्खू, कपूरथला, तरनतारन और शाहकोट के क्षेत्र तक लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें