फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद ब्लास्ट के आरोपी सुक्खा और प्रवीन को पुलिस लेकर पहुंची गांव चांदीवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस मंगलवार को जलालाबाद ब्लास्ट के आरोपी प्रवीन (जीजा) और सुक्खा (साला) को भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर से सटे सीमांत गांव चांदीवाला लेकर पहुंची है। तीस पुलिस मुलाजिमों ने करीब सवा तीन घंटे तक सुक्खा के दादा और उसके घर की गहन तलाशी की है। पुलिस के हाथ विस्फोटक सामग्री लगी है। उल्लेखनीय है कि पंद्रह सितंबर की रात सवा आठ बजे बाइक की पेट्रोल टंकी के नीचे टिफिन बाक्स बम लगाकर ब्लास्ट किया था। इनका साथी बलविंदर सिंह मारा गया था। बाइक सब्जी मंडी में पहुंचानी थी कि उससे पहले ही ब्लास्ट हो गया था। एक बड़ी तबाही होने से बच गई थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर सवा बारह बजे के करीब तीस पुलिस मुलाजिमों से भरी सात गाड़ियां सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी सीमांत गांव चांदी वाला जिला फिरोजपुर और प्रवीन कुमार वासी धर्मूवाला, तहसील जलालाबाद जिला फाजिल्का को लेकर चांदीवाला पहुंची। टीम की अगुवाई डीएसपी पलविंदर सिंह संधू कर रहे थे। पुलिस मुलाजिमों ने लगभग सवा तीन घंटे तक सुक्खा के दादा और उसके घर की गहन तलाशी की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस के हाथ विस्फोटक सामग्री लगी है, जो अपने साथ जलालाबाद ले गई है। पुलिस ने सुक्खा के घर से क्या बरामद हुआ है, इस बात का खुलासा अभी नहीं किया है। जानकारों का कहना है कि पूछताछ दौरान सुक्खा की निशानदेही पर ही पुलिस ने चांदीवाला में दबिश दी है। जलालाबाद ब्लास्ट के बाद सुक्खा के जीजा प्रवीन के गांव धर्मूवाला में उसके खेत से टिफिन बम बरामद हुआ था। पाकिस्तान से आए दो टिफिन बम उक्त आरोपियों के पास से बरामद हो चुके हैं। फाजिल्का के एसएसपी दीपक हिलोरी से जब गांव चांदीवाला में छापेमारी के बारे में बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस की जांच जारी है। जांच पूरी होने पर जानकारी मीडिया से साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें