फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: निहंग के वेश में होटल पहुंचे तीन युवकों से पुलिस की झड़प

Sun, 18 May 2025 09:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी होटल मालिक से मांग रहे थे पैसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मोगा। जीटी रोड स्थित कोटकपूरा बाईपास के पास शनिवार शाम पुलिस और निहंगों के वेश में आए तीन युवकों के बीच झड़प हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
दरअसल शनिवार शाम कुछ युवक निहंग के वेश में एक होटल में पहुंचे और होटल मालिक से पैसों की मांग की। इस पर होटल मालिक और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। उन्होंने होटल मालिक की पिस्तौल छीन ली। इसके बाद होटल मालिक की उनसे झड़प हो गई। सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवकों को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस के साथ भी हाथापाई कर दी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोगा डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार को कोटकपूरा बाईपास के पास एक होटल के बाहर निहंग के वेश में पहुंचे युवकों की होटल मालिक से झड़प हुई थी। होटल मालिक सुमित कुमार के बयान के अनुसार आरोपी होटल में आकर बोले कि यहां गलत काम होता है और फिर पैसे की मांग की। इस दौरान बहस हुई। सुमित कुमार के अनुसार आरोपियों ने उसकी पिस्तौल छीन ली। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने तलवार से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में जुगराज सिंह, शेर सिंह व कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। उनके पास से एक महिंद्रा गाड़ी और होटल मालिक की पिस्तौल बरामद की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें