फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिम्स में दूसरे दिन भी स्टाफ हड़ताल पर

Tue, 08 Oct 2013 11:07 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पिम्स) के पैरा मेडिकल और क्लेरिकल स्टाफ की हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही। पिम्स का स्टाफ वेतन न मिलने के कारण हड़ताल पर है।
विज्ञापन


पिम्स में यह कोई पहली हड़ताल नहीं है, जहां ड्यूटी दे रहे स्टाफ को वेतन लेने से लेकर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए हड़ताल का ही सहारा लेना पड़ता है। अभी भी पिम्स के स्टाफ ने सोमवार से सैलरी न मिलने के कारण हड़ताल कर रखी है।

हड़ताल पर बैठे स्टाफ के मुताबिक उन्हें जुलाई, अगस्त और सितंबर का वेतन नहीं मिला है। ऐसे में त्योहारों के दिन में खर्च चलाना मुश्किल हो चुका है। इस हड़ताल में पिम्स के टेक्नीशियंस, रेडियोग्राफर कंप्यूटर आपरेटर, आपरेशन थिएटर तथा सहायक क्लर्क के कर्मचारी शामिल थे। पिम्स के बाहर खड़े होकर समूह कर्मचारियों ने अस्पताल के खिलाफ नारेबाजी की व धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डा. एसके बांसल का कहना है कि स्टाफ को जल्द ही वेतन रिलीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें