फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नाके पर पकड़े 63 लाख रुपये कीमत के सोने-हीरे के जेवर, कागज नहीं दिखा सके, पुलिस ने कब्जे में लिए

Tue, 30 Apr 2024 05:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोना-जेवरात और गाड़ी कब्जे में ले ली। इसकी सूचना तुरंत स्टेट इंटेलिजेंस प्रीवेटिव यूनिट जालंधर को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी डीएस चीमा ने सोना और जेवराज कब्जे में ले लिए। सोने की कीमत 63 लाख रुपये आंकी जा रही है। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर आल्टो कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर गाड़ी में से 891 ग्राम सोना और डायमंड के जेवर बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी देहात अंकुर गुप्ता ने बताया कि डीएसपी फिल्लौर सरवनजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्रवाई करते हुए थाना फिल्लौर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार और हाईटेक नाका इंचार्ज गुरशरण सिंह ने सतलुज पुल पर नाकाबंदी की हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान दिल्ली नंबर की गाड़ी डीएल-06सीएस7655 को शक के आधार पर रोक कर कार सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ के बाद चेकिंग की गई तो गाड़ी में से 891.75 ग्राम सोना और डायमंड के गहने बरामद हुए। पूछताछ में दोनों व्यक्ति सोना और जेवरात संबंधी कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर सोना-जेवरात और गाड़ी कब्जे में ले ली। इसकी सूचना तुरंत स्टेट इंटेलिजेंस प्रीवेटिव यूनिट जालंधर को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारी डीएस चीमा ने सोना और जेवराज कब्जे में ले लिए। सोने की कीमत 63 लाख रुपये आंकी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें