फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: इनपुट ले लिया गया है। कांगड़ा में भारी वर्षा से पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज ट्रेनें रद्द

Wed, 12 Aug 2026 08:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा क्षेत्र में भारी वर्षा और रेल पटरियों पर पत्थर गिरने से पठानकोट-जोगिंदर नगर नैरोगेज खंड प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। जम्मू मंडल के जन सम्पर्क निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी। 12 अगस्त 2026 को पठानकोट-बैजनाथ पपरोला खंड की 4 ट्रेन सेवाएं अग्रिम आदेशों तक रद्द की गईं।
विज्ञापन

रद्द की गई ट्रेनों में संख्या 52467, 52470, 52474 और 52465 शामिल हैं। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ नैरो गेज ट्रेनों का संचालन जारी रखा गया है। इनमें ट्रेन संख्या 52473 (बैजनाथ पपरोला से जोगिंदर नगर), 52464 (बैजनाथ पपरोला से कोपर लाहर), 52472 (जोगिंदर नगर से बैजनाथ पपरोला) और 52469 (कोपर लाहर से बैजनाथ पपरोला) शामिल हैं। रेलवे प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर कर रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक सूचना एवं पूछताछ केंद्रों/हेल्पलाइन से ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें। रेलवे प्रशासन को हुई असुविधा के लिए खेद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें