फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल को घुटने में लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
बादल (मुक्तसर)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को पैर फिसलने के कारण चोटिल हो गए। उनके घुटने में चोट आई है। डॉक्टरों ने उन्हें तीन-चार दिन आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

हालांकि, सुबह लंबी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में प्रकाश सिंह बादल ने लोगों को संबोधित किया। दर्द अधिक होने पर उन्होंने शाम के धन्यवादी दौरे के कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बादल सुबह बेड से उतरते समय पैर फिसलने के कारण घुटने पर चोट आई है।
चोटिल अवस्था में बादल ने गांव भीटीवाला, घुमियारा, किल्लियांवाली और लंबी में दौरा किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे ही लोगों से बातचीत की। बादल परिवार के करीबी शिअद नेता रणजोध सिंह लंबी ने बताया कि डॉक्टरों ने प्रकाश सिंह बादल को आराम करने की सलाह दी है। स्वस्थ होने के बाद वे फिर से लोगों के बीच आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें