फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: ओएसडी घुमन ने मजीठिया को भेजा कानूनी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गए आरोपों को लेकर कानूनी नोटिस भेजा है। घुमन ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए मजीठिया से इन आरोपों वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

घुमन ने नोटिस में कहा है कि 24 घंटे के भीतर यह पोस्ट हटाया जाना चाहिए और मजीठिया की तरफ से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जानी चाहिए। साथ ही भविष्य में ऐसे आरोप न लगाने का लिखित आश्वासन भी दिया जाना चाहिए। ऐसा न करने पर उन्होंने आपराधिक कार्यवाही और मानहानि के लिए हर्जाने का मुकदमा दायर करने की चेतावनी दी है। घुमन के अनुसार, मजीठिया बेवजह और निराधार आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके चलते उन्होंने अकाली नेता को कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में घुम्मण का नाम अवैध ड्रग्स ट्रेड लिंक से जोड़ा गया जो पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें