फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्यमार्ग स्थित गांव हुसैनशाह वाला के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीस वर्षीय नौजवान की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया। थाना ममदोट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बटाला (गुरदासपुर) से जलालाबाद जा रही कार जैसे ही गांव हुसैनशाह वाला पहुंची कि सामने से आ रही स्विफ्ट कार से टकरा गई। हादसे में स्विफ्ट कार चला रहे जसवंत सिंह (30) पुत्र मेजा सिंह वासी लक्खोके बहराम की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक महिला व बच्ची जख्मी हो गई। बटाला से आ रही कार में सवार व्यक्ति के दोनों पांव टूट गए। थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि जख्मियों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।