बरनाला। बरनाला-ठीकरीवाल रोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जबकि कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी के एएसआई बलविन्द्र सिंह ने बताया कि सुरिंदर कुमार अपने बाइक पर एअरफोर्स स्टेशन की ओर जा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक कार चालक किरणजीत सिंह सहजड़ा ने बरनाला-ठीकरीवाल रोड़ पर सुरिन्द्र कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में सुरिन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती करवाया गया। इस दौरान कार चालक घटनास्थल से कार सहित फरार हो गया। जांच अधिकारी ने कहा कि घायल सुरिन्द्र कुमार के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।