फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुराचार के आरोप में एक गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2013 11:23 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नवांशहर। नजदीकी गांव की एक कालोनी की तेरह वर्षीय नाबालिग लड़की ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है और वह सुबह काम पर चले जाते हैं। मंगलवार शाम को जब वह घर लौटे, तो उन्होंने सातवीं में पढ़ने वाली 13 वर्षीय बेटी की चीख सुनी। वह घर में गए तो उन्होंने देखा कि पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति उनकी बेटी के साथ दुराचार कर रहा था। उन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। नाबालिग लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें