फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास से अधिक अधिकारी मिले गैरहाजिर

Mon, 16 Dec 2013 10:36 PM IST
अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर डॉ. इंदु मल्होत्रा ने सोमवार को विभिन्न दफ्तरों में चेकिंग की। इस दौरान पचास से अधिक अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने गैर हाजिर अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


उन्होंने ब्लाक विकास और पंचायत अधिकारी भवानीगढ़, सब तहसील भवानीगढ़, जिला खजाना अधिकारी, एससी कार्पोरेशन, जिला भलाई अधिकारी, राष्ट्रीय माध्यक शिक्षा अभियान, डिप्टी कंट्रोल वित्त और लेखा, अंदरूनी पड़ताल, जिला परिषद, एडीसी, मार्केट कमेटी, फायर बिग्रेड, जिला मंडी अधिकारी के सभी कर्मचारी सोमवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर गैर हाजिर पाए गए।

इस चेकिंग टीम में डीडीपीओ बलजीत सिंह, रीडर गुरबंस सिंह, नायब तहसीलदार लौंगोवाल और भवानीगढ़ शामिल थे। चेकिंग के दौरान नगर काउंसिल से 12, वाटर सप्लाई और सीवरेज बोर्ड से तीन, निगरान इंजीनियर जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग से पांच, कोटड़ा कैनाल लाइनिंग मंडल से एक, सिविल सर्जन से 6, नायब तहसीलदार दफ्तर लौंगोवाल से 2, मार्केट कमेटी भवानीगढ़ से 13, सहायक खुराक और सप्लाई अधिकारी दफ्तर से आठ समेत अन्य कई दफ्तरों के मुलाजिम और अधिकारी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें