फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वयंसेवियो ने तृतीय एक दिवसीय शिविर लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस का तृतीय एक दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने शिविर के दौरान ग्रामीणों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मिले उनके मताधिकार का महत्व बताया। आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गांव सरकथल स्थित महाराजा पृथ्वीराज चौहान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस के छात्र-छात्राओं द्वारा तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित एक दिवसीय शिविर प्रथम इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर विष्णु दत्त तथा द्वितीय कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गांव सरकथल तथा महमूदपुर लगाया गया। शिविर केे दौरान स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं ने वृद्ध ग्रामीणों को लोकतांत्रिक व्यवस्था में मिले उनके मताधिकार का महत्व बताया। आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शिविर में आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा समस्त स्वयंसेवकों शत प्रतिशत मतदान तथा लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शपथ दिलाई। प्रबंध समिति के शिवराज सिंह चौहान ने गोष्ठी को संबोधित कर मतदान को लोकतंत्र की रीढ़ बताया। कहा- स्वयंसेवी निस्वार्थ भाव से इसके प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करें। देश के लोकतंत्र को स्वच्छ तथा स्वस्थ बनाए रखने के लिए का शत प्रतिशत मतदान का प्रयोग करना अति आवश्यक है। इस मौके पर मदन पाल सिंह चौहान, गोपाल सिंह, डॉ. अरविंद, साजिद अली, जुबेर अली, चीनू, हर्षिता शुक्ला, डॉ. नेमपाल सिंह, एसवी यादव, हरिओम, रामेश्वर सैनी, राशिद हुसैन, इमरान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें