फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल महोत्सव की सातवीं शाम रॉक बेंड दिल्ली मियूजिकल के नाम रही।

विज्ञापन
अटल महोत्सव मे आयेजित रंगारग कार्येक्रम प्रस्तुति देते रॉक बेंड दिल्ली मियूजिकल कलाकार - फोटो : TANDA
विज्ञापन
टांडा। टांडा महोत्सव की सातवीं गुलाबी शाम रॉक बैंड दिल्ली म्यूजिकल के नाम रही। महोत्सव में बैंड के कलाकारों के धमाकेदार प्रस्तुति पर युवा जमकर थिरके। कलाकारों ने अनेक फिल्मी गीतों पर शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

टांडा में सप्ताह भर से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित टांडा महोत्सव चल रहा है। महोत्सव में हर शाम एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सांस्कृतिक, प्रेरणादायक व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। सोमवार को महोत्सव की सातवीं शाम रॉक बैंड दिल्ली म्यूजिकल के नाम रही। जगमगाती रोशनी के बीच रॉकबैंड ग्रुप के कलाकारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मेहनाज जहां, अध्यक्ष प्रतिनिधि मकसूद लाला द्वारा मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी संसार सिंह, एडीएम राम भरत तिवारी तथा उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम टांडा निधि डोडवाल, टांडा प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह विष्ट आदि को मंच पर आमंत्रित कर उन्हें शॉल व उपहार भेंट कर संम्मानित किया गया। दर्शकों ने देररात तक कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। इस दौरान मुरादाबाद की अनु ने भी बीच-बीच में अपने सुरीले सुरों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। टांडा पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना हेतु अलर्ट रहा। मंच का संचालन रफत खान मुरादाबादी ने किया। इस मौके पर शायर मुईन खान, जुल्ॲफ़कार मंसूरी, इरफान टांडवी, मोहम्मद तौसीफ सोशल मीडिया वर्कर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें