फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशान सिंह के परिवार से मिले सांसद चौधरी संतोख सिंह

Sun, 14 Jun 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के कांग्रेसी सांसद चौधरी संतोख सिंह रविवार को भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर और उसके साथियों से हताश होकर खुदकुशी करने वाले निशान सिंह के परिवार से मिले।
विज्ञापन



निशान सिंह की पत्नी सीमा और बच्चे ने सांसद चौधरी से इंसाफ की गुहार लगाई। सांसद चौधरी ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलवाने का भरोसा दिलाया। चौधरी ने मौके पर ही पुलिस कमिश्नर यूरिंदर सिंह हेयर को फोन कर इस मामले में नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया।


चौधरी के अनुसार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है। इस मामले के बाद ही जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद ने प्रदीप खुल्लर को भाजपा के व्यापार सेल के जिला को-कनवीनर के पद से हटा दिया था। परिवार को मिलने गए सांसद चौधरी के साथ सीनियर कांग्रेस नेता महिंद्र सिंह केपी, पार्षद सुशील रिंकू, पार्षद बलदेव सिंह और पार्षद-पति कुलदीप मिंटू मौजूद रहे।
विज्ञापन




 इलाके के लोगों ने सांसद चौधरी संतोख सिंह के सामने भाजपा नेता प्रदीप खुल्लर के खिलाफ कई शिकायतें की। लोगों ने कहा कि प्रदीप खुल्लर लोगों को परेशान कर पैसे कमाने का काम करता था। अगर कोई व्यक्ति पैसे नहीं देता तो उसे झूठे केस में फसाने का डर देता था। लोगों की मांग है कि आरोपी प्रदीप खुल्लर को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें