फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और कार भिड़े, चार की मौत

Sat, 13 Jun 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नवांशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा काठगढ़ में गांव माजरा जट्टां के पास शनिवार दोपहर को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बस सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन



पंजाब रोडवेज चंडीगढ़ डिपो की बस शनिवार को चंडीगढ़ से जम्मू जा रही थी। गांव माजरा जट्टां के पास बस की सामने से आ रही सेंट्रो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार लोगों को कार से निकालने में दो घंटे लग गए।
विज्ञापन




कार में अमृतसर के गांव गोबिंद नगर निवासी इंद्रजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनप्रीत सिंह व एक अन्य व्यक्ति सवार था। सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही थाना काठगढ़ प्रभारी दलजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें