फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: नवविवाहिता ने नहर में कूदकर दी जान, ससुराल वालों पर ताना देने का आरोप

Tue, 23 Jul 2024 04:37 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। अबोहर उपमंडल के गांव रायपुरा निवासी और मोगा में नवविवाहिता ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसे काले रंग का ताना देते थे।
करीब 25 वर्षीय निर्मल कौर की शादी मोगा निवासी दिलदीप से करीब तीन माह पहले हुई थी लेकिन उसका रंग काला होने के कारण अक्सर उसका पति व ससुराल वाले उसे ताने देते थे, जिस कारण वह तनावग्रस्त रहने लगी। मृतका के पिता व भाई ने बताया कि परसों निर्मल कौर का देवर व जेठ उसे घर के बाहर ही मायके में छोड़कर चले गए, जिससे आहत होकर सोमवार रात उसने केरा खेड़ा गांव से गुजरती नहर में छलांग लगा दी, जिसके बाद से वे उसे ढूंढ रहे थे कि मंगलवार सुबह 5 बजे उसका शव काला टिब्बा नहर से मिला। सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी ने उनको बताया था कि उसका पति अक्सर किसी अन्य लड़की से फोन पर बातें करता रहता था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मृतका के पति व ससुरालियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर उन्होंने रंग काला होने के कारण उसे बसाना ही नहीं था तो उससे शादी ही क्यों की।


फोटो - मृतका निर्मल कौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें