फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में एनसीसी को मिला इलेक्टिव विषय का दर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एनसीसी (नेशनल कैडेट कॉर्प्स) को इलेक्टिव विषय घोषित किया गया है। जानकारी 7 पंजाब बटालियन के लेफ्टिनेंट अमन ज्योति (एनसीसी अफसर) ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से एनसीसी लेने वाले विद्यार्थियों को एक सप्ताह में छह थ्योरी और तीन प्रेक्टिकल पीरियड लगाने अनिवार्य होंगे, ताकि वह एनसीसी अफसर और यूनिट के परेड इंस्ट्रक्टर स्टाफ से सैनिक प्रशिक्षण में कुशलता हासिल कर सकें।
विज्ञापन

अब एनसीसी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से इलेक्टिव विषय बनाने पर विद्यार्थियों को ग्रुप हेड क्वार्टर की तरफ से भी सर्टिफिकेट के साथ-साथ बोर्ड की तरफ से मिलने वाले सर्टिफिकेट पर भी इसका इंदराज मिलेगा। लेफ्टिनेंट अमन ज्योति ने बताया कि सभी राज्यों के शिक्षा बोर्ड एनसीसी को अहमियत दे रहे थे, वहीं अब पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भी एनसीसी को इलेक्टिव विषय घोषित किया है। पहले जो विद्यार्थी एनसीसी को अपनी रुचि के अनुसार लेते थे उन्हें सिर्फ एनसीसी ग्रुप हेड क्वार्टर की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाता था। अब एनसीसी पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से इलेक्टिव विषय बनाने पर विद्यार्थियों को ग्रुप हेड क्वार्टर की तरफ से भी सर्टिफिकेट के साथ-साथ बोर्ड की तरफ से मिलने वाले सर्टिफिकेट पर भी इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें