फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: बस में क्लास लगाने वाले टीचर पर केस, डीसीपी बोले-पढ़े लिखे लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए 

Sat, 01 May 2021 09:37 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पंजाब सरकार ने कोचिंग क्लासें लगाने पर पाबंदी लगाई हुई है। कोचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान व केमिस्ट्री के प्रोफेसर एमपी सिंह ने शुक्रवार को पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर विद्यार्थियों की क्लास ली थी।
विज्ञापन
जालंधर में बस में पढ़ाते प्रो़ एमपी सिंह। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर विद्यार्थियों की क्लास लगाने वाले केमिस्ट्री के प्रोफेसर एमपी सिंह के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी कटाक्ष किया था।

विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पंजाब सरकार ने कोचिंग क्लासें लगाने पर पाबंदी लगाई हुई है। इसी बात से खफा होकर कोचिंग फेडरेशन के जिला प्रधान व केमिस्ट्री के प्रोफेसर एमपी सिंह ने शुक्रवार को पंजाब रोडवेज की बस में सवार होकर विद्यार्थियों की क्लास ली थी।

उन्होंने सीएम पर कटाक्ष किया था कि बसों पर पाबंदी नहीं है, इसलिए वे बच्चों को बस में पढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि रोडवेज की बस में यात्री सवार हो सकते हैं, उन पर कोई पाबंदी नहीं है, जबकि वे लोग घरों में कोचिंग क्लासें लगाते हैं तो वह गाइडलाइन के तहत गैर-कानूनी है। कुछ ही समय बाद बस में चल रही इस कक्षा की वीडियो वायरल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को तो चेतावनी देकर भेज दिया, लेकिन प्रोफेसर एमपी सिंह पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


जालंधर के डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि एमपी सिंह एक शिक्षक हैं। उनको समझना चाहिए कि महामारी फैली हुई है। पढ़े-लिखे लोगों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्हें कोविड नियमों का पालन करना चाहिए, तभी हम इससे जंग जीत सकेंगे। उन्होंने कहा कि जो वीडियो पुलिस को मिली है, उसमें प्रोफेसर एमपी सिंह ने मास्क भी सही ढंग से नहीं पहना था। प्रोफेसर सिंह ने कैप्टन को ट्वीट कर फिर कटाक्ष किया कि क्या पढ़ाना एक जुर्म है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें