तलाशी में जगदेव सिंह की जैकेट की जेब से लिफाफे में 502 ग्राम और गुरजीत सिंह के किट बैग से 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नकोदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जालंधर देहात के थाना सदर नकोदर की पुलिस ने तीन किलो हेरोइन और 78 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि डीएसपी नकोदर सुखपाल सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी यादविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित गांव वीर फाटक के पास गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि बिना नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक जगदेव सिंह निवासी आजाद नगर नकोदर और गुरजीत सिंह निवासी गांव मेणवा कपूरथला, जो हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं, गांव फाटक वीर से जाती सड़क से होकर नकोदर में हेरोइन की सप्लाई देने जा रहे हैं।
पुलिस पार्टी ने गांव फाटक बीर पर नाकाबंदी कर बुलेट सवार दोनों युवकों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तलाशी में जगदेव सिंह की जैकेट की जेब से लिफाफे में 502 ग्राम और गुरजीत सिंह के किट बैग से 2 किलो 500 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर नकोदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गुरजीत कपूरथला में दर्ज मामलों में भगोड़ा है और 10 दिन पहले ही उसके मामा को एसटीएफ ने साढ़े पांच किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों से बुलेट मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं जिनसे तस्करों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि हेरोइन कहां से लेकर आए थे और किसी सप्लाई करनी थी इसके बारे में पता लगाया जा सके। पूछताछ में पता चला है कि हेरोइन की खेत बॉर्डर पर से आई थी और उन्हें अमृतसर में डिलीवरी दी गई।