संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। बीएसएफ ने स्पेशल सर्च अभियान के दौरान दो विभिन्न जगहों से तीन किलो हेरोइन बरामद की है। उक्त हेरोइन थाना सदर पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक बीएसएफ के जवान सुबह सरहद पर लगी फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। किसान दर्शन सिंह की बीएसएफ की बीओपी पुरानी मोहम्मद वाला के पास जमीन है। किसान के खेत में जुराब के बीच हेरोइन के दो पैकेट पड़े मिले। ये पैकेट पाकिस्तान की तरफ से फेंके गए थे। इनमें दो किलो हेरोइन बरामद हुई है। इसके अलावा बीएसएफ को कुछ दूरी पर पीले रंग की टेप से लिपटा एक पैकेट मिला है। इसमें एक किलो हेरोइन थी। दो जगह से मिलाकर बीएसएफ को तीन किलो हेरोइन बरामद हुई है।