फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बहिबल इंसाफ मोर्चे में पहुंचे आप विधायक ने सिस्टम पर उठाए सवाल

Thu, 02 Feb 2023 10:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवर विजय प्रताप ने बेअदबी व गोलीकांड के इंसाफ को लेकर जारी संघर्ष का दिया समर्थन
विज्ञापन

-5 जनवरी को नेशनल हाईवे पर चक्का जाम करेगें संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। पूर्व पुलिस अधिकारी और आम आदमी पार्टी के विधायक कुंवर प्रताप सिंह वीरवार को गांव बहिबल कलां में गोलीकांड पीड़ित परिवारों व सिख संगठनों के बेअदबी इंसाफ मोर्चे के धरनास्थल पर पहुंचे और मोर्चे का समर्थन करते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शीशे की तरह साफ केस में आरोपियों को बचाने की कोशिशें की जा रही हैं। इसबीच आंदोलनरत संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो 5 फरवरी को नेशनल हाईवे जाम करेंगे।
साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले व उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं को लेकर गांव बहिबल कलां में गोलीकांड पीड़ित परिवार व सिख संगठन बेअदबी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। वीरवार को वहां पहुंचे आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आईजी रहते हुए उन्होंने कोटकपूरा गोलीकांड केस की जांच रिपोर्ट तैयार की थी, जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था लेकिन बहिबल कलां गोलीकांड की रिपोर्ट को तो हाईकोर्ट भी मंजूर कर चुका है। ऐसे में तीन साल बीत जाने के बाद अभी तक आरोपियों पर अदालत में सही ढंग से ट्रायल क्यों नहीं शुरू हो रहा है। विधायक ने कहा कि वह पहले ही कह चुके है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा बनाई गई एसआईटी इंसाफ नहीं दे सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी की घटना जानबूझ कर करवाई गई थी और गोलीकांड की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि वह पार्टी स्तर पर आवाज बुलंद कर रहे है, विधानसभा में बोले लेकिन जिन्होंने फैसला लेना है, उन्होंने ही करना है। जुलाई महीने में प्राइवेट लोगों को रिपोर्ट दी गई जिसके बाद ही उन्होंने गृह सचिव को तलब किया था। इस मौके पर इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह ने कहा कि संघर्ष के तहत अब 5 फरवरी को पंथक समारोह करके नेशनल हाईवे जाम किया जाएगा।

फोटो 02एफआरडीपी02 फरीदकोट के बहिबल कलां में चल रहे इंसाफ मोर्चे में पहुंचे आप विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें