फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले देवर संग मिल पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के गांव शाहपीनी निवासी एक महिला ने अपने अविवाहित सौतेले देवर के साथ प्रेम प्रसंग के कारण अपने पति की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया। थाना बहाववाला पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर उसकी पत्नी और सौतेले भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की लेकिन सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने देवर भाभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक की बहन मलोट निवासी बलजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह ने बताया कि उसके पिता ने दो शादियां की थी और संतोष सिंह दूसरी मां का बेटा है जो गांव भागू में रहता है। जबकि उसका सगा भाई कुलदीप सिंह अपनी पत्नी मनप्रीत कौर और दो बच्चों के साथ राजस्थान के गांव शाहपीनी में रहता था। इसी दौरान कुलदीप की पत्नी मनप्रीत कौर और उसके सौतेले भाई संतोष सिंह के बीच संबंध बन गए और मनप्रीत कौर पिछले करीब तीन माह से अपने दोनों बच्चों के साथ पति कुलदीप को छोड़कर अपने सौतेले अविवाहित देवर संतोष सिंह के साथ गांव भागू में रह रही थी। बलजीत कौर के अनुसार संतोष सिंह और मनप्रीत कौर ने सोमवार को एक साजिश के तहत उसके भाई कुलदीप सिंह को गांव भागू बुलाया और दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।
जब मंगलवार को कुलदीप सिंह का शव नहर से बरामद हुआ तो मनप्रीत कौर और संतोष सिंह ने यह अफवाह फैला दी कि कुलदीप सिंह नहर में नहाने गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। लेकिन जब लोगों ने उसके शव को नहर से बाहर निकाला तो उसने पूरे कपड़े पहने हुए थे। इससे लोगों को हत्या का शक हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मलोट निवासी बहन भी गांव भागू पहुंची और उसने सारे मामले का खुलासा किया। इस पर पुलिस ने मनप्रीत कौर और उसके प्रेमी सौतेले देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

इधर, थाना बहाववाला के सब इंस्पेक्टर रविन्द्र शर्मा ने बताया कि मृतक की बहन के बयान पर संतोख सिंह पुत्र कृष्ण सिंह व मनप्रीत कौर पत्नी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि दोनों से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इन दोनों ने किस प्रकार कुलदीप की हत्या की। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हत्या के कारणों का खुलासा होगा।
विज्ञापन

फोटो एबीआर 1 और 2 है
कैप्शन : घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें