फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की समस्या के खिलाफ निगम कार्यालय का घेराव

Mon, 19 Dec 2016 05:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
निगम कार्यालय का घेराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पानी की समस्या से दुखी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के निवासियों को साथ लेकर कांग्रेसी पार्षद डॉ. प्रदीप राय ने निगम कार्यालय का घेराव किया। पार्षद प्रदीप राय ने कहा कि उनके वार्ड में काफी समय से पानी की समस्या बरकरार है। इस ओर नगर निगम प्रबंधन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इलाके के लिए एक ट्यूबवेल पास किया गया है, लेकिन कोई अधिकारी इसको लगाने के लिए नहीं आ रहा है। इससे पहले इलाके में लगा एक ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसे निगम कर्मचारी उतार कर ले गए थे। उसके बाद दोबारा ट्यूबवेल नहीं लगाया गया। पानी की कमी से इलाका वासियों को काफी परेशानी हो रही है।

इलाका वासियों ने सोमवार को निगम कार्यालय जमा होकर पार्षद के साथ नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ज्वाइंट कमिश्नर गुरविंदर कौर रंधावा से मुलाकात कर उन्हें अपनी समस्या बताई और मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


इलाका निवासियों ने कहा कि यदि दो-तीन दिन में समस्या हल न हुई तो वे कपूरथला रोड जाम करेंगे। ज्वाइंट कमिश्नर रंधावा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या जल्दी हल करवाई जाएगी और पानी की सप्लाई शुरू होगी। इस दौरान दविंदर शर्मा, राजकुमार सेतिया,  रूपरानी, अजय और तिलक राज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें