फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले सांसद अशोक मित्तल, लुधियाना उपचुनाव में जीत की दी बधाई

Sat, 28 Jun 2025 02:03 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

सांसद अशोक मित्तल ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं और बताया कि बैठक में राज्य की विकास प्राथमिकताओं, विशेष रूप से युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि सुधार और औद्योगिक विकास जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान से मिलते सांसद डॉ. अशोक मित्तल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब से राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात हाल ही में हुए लुधियाना उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत को लेकर थी। 
विज्ञापन


मित्तल ने सीएम को जीत की बधाई दी और राज्य के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। सांसद अशोक मित्तल ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कीं और बताया कि बैठक में राज्य की विकास प्राथमिकताओं, विशेष रूप से युवाओं को सशक्त बनाना, कृषि सुधार और औद्योगिक विकास जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक प्रेरणादायक चर्चा हुई, जिसमें पंजाब और राष्ट्र के व्यापक हितों पर विचार किया गया। लुधियाना उपचुनाव में उनकी शानदार जीत के लिए मैं उन्हें और आम आदमी पार्टी को हार्दिक बधाई देता हूं। यह मुलाकात मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ में हुई, जिसे दोनों नेताओं के बीच बेहतर समन्वय और राज्य के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें