फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गोशाला की छत गिरने से 21 गोवंश की मौत

Fri, 27 Jun 2025 10:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

होशियारपुर। कस्बा हरियाना के ढक्की रोड स्थित महंत कौशल किशोर दास गोशाला की छत गिरने से 21 गायों व बछड़ों की मौत हो गई। छत की नीचे लगभग 42 गाय व बछड़े दब गए थे। हादसे के बाद लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया। समाजसेवी संस्थाओं व नगर निवासियों के सहयोग से लगभग 21 गायों को बचा लिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी मनमोहन सिंह दर्दी, पशु चिकित्सा निरीक्षक अजमेर सिंह, पशु चिकित्सा निरीक्षक परमिंदर सिंह भी घायल गोवंश की मरहम पट्टी करने पहुंचे।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी मौक पर पहुंचे। उन्होंने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। शहर के गो सेवक सुभाष कुमार शुभ, रवि कुमार गढ़दीवाल, गोपाल व विभिन्न समाजसेवियों ने जेसीबी मशीनों की सहायता से कुछ गायों को बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया, शिअद के शामचुरासी हलके के प्रभारी संदीप सिंह तथा डेरा माघी राम से संत सच्चिदानंद भी मौके पर पहुंचे। मृत गोवंश को विधिवत तरीके से जमीन में दबाया गया। पंडित बिल्लू ने पूजा-अर्चना कर गोवंश को अंतिम विदाई दी। मौके पर नायब तहसीलदार भुंगा परवीन कुमार, नगर काउंसिल अध्यक्ष संजय कपिला, पटवारी मोती सिंह व पार्षद पवन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें