फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहरः ठंड से बचने के लिए जलाई अंगीठी बनी काल, सुबह वृद्ध मां और बेटा मिले मृत

Tue, 07 Jan 2020 06:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से पड़ रही भयंकर सर्दी के दौरान राज्य के कई क्षेत्रों में अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण अनेक लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, इसके बावजूद भी लोग अभी तक इसके प्रति जागरूक नहीं है। ऐसे ही एक घटना में मंगलवार की सुबह गांव वरियामखेड़ा में घर के कमरे में अंगीठी की धुएं के कारण दम घुटने से वृद्ध मां-बेटे की मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना का पता चलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव वरियामखेड़ा के सरपंच सुधीर भादू ने बताया कि हाकमाबाद रोड स्थित एक ढाणी निवासी करीब 55 वर्षीय बिल्लू शर्मा अपनी करीब 85 वर्षीय माता गोगी देवी के साथ सुबह अपने कमरे में अंगीठी जलाकर बैठे थे इसी दौरान उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। इससे कमरे में अंगीठी का धुआं भर गए। कमरे में ऑक्सीजन की कमी होने के कारण दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

काफी देर बाद परिवार को पता चलते ही उन्होंने उन्हें कमरे से बाहर निकाला। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक बिल्लू के बेटे सुखराम ने बताया कि उसका पिता व दादी कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे। सुबह दोनों लोग मृत पाए गए। भाजपा के जिला प्रधान चौधरी धनपत सियाग ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोगों से अपील है कि वे अंगीठी जलाकर बंद कमरे में न रहें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें