फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है मोगा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोगा। बाघापुराना के गांव माड़ी मुस्तफा में हरजीत पेंटा की हत्या मामले में नामजद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मोगा पुलिस पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर ला सकती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में साजिश रचने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई को पहले मानसा पुलिस दिल्ली से पंजाब प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। इसके बाद मोगा पुलिस पेंटा हत्याकांड संबंधी रिमांड हासिल कर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

दो अप्रैल 2022 को थाना बाघापुराना के गांव माड़ी मुस्तफा में पांच लोगों ने गोलियां मारकर हरजीत पेंटा की हत्या कर दी थी। हरजीत पेंटा का भी खुद कई थानों में आपराधिक रिकार्ड था। रंजिश के कारण उसकी हत्या की गई थी। उक्त मामले में मोगा पुलिस ने दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को नामजद किया था। कुछ दिन पहले ही मोगा पुलिस ने हरियाणा व राजस्थान से तीन शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान हरियाणा के गैंगस्टर पवन बिश्नोई, नसीब खान व हनुमानगढ़ के गैंगस्टर अनिल झींझा के रूप में हुई थी।
आरोपियों को पूछताछ के लिए ले गई है मानसा पुलिस
इसी मामले में पुलिस फिरोजपुर से प्रोडक्शन वारंट पर गैंगस्टर मोनू डागर को पूछताछ के लिए मोगा लाई थी। उक्त चारों आरोपियों का 10 जून को रिमांड खत्म होने के बाद मानसा पुलिस उन्हें गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गई। पूछताछ के बाद मानसा पुलिस ने उन्हें मूसेवाला हत्याकांड में नामजद कर दिया। बाघापुराना के डीएसपी शमशेर सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर
जानकारी के अनुसार पेंटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्नू और जगरूप सिंह उर्फ प्रेमा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। हत्या करने के बाद ये दोनों अंडरग्राउंड हो गए थे। मोगा पुलिस ने पेंटा हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपियों से इनके संबंधी काफी पूछताछ की थी, लेकिन ढाई महीने बीत जाने के बाद भी इन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बाघापुराना के डीएसपी शमशेर सिंह के अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें