फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मोगा पुलिस ने पंजाबी सिंगर गिल मानुके को किया गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में होना था गैंगवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मोगा। मोगा थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने बुधवार रात एक बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश को नाकाम किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को भारी मात्रा में हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चार राइफलें, चार पिस्टल, 106 कारतूस, 8 मैगजीन और दो लग्जरी गाड़ियां बरामद हुईं।
मोगा पुलिस अधीक्षक अजय राज ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाबी गायक सतवंत सिंह उर्फ गिल मानूके शामिल हैं। अन्य आरोपी मनिंदर सिंह (रूपनगर), गुरविंदर सिंह (पटियाला), गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता (संगरूर) और अमरिंदर सिंह (पटियाला) हैं। ये सभी पहले एक साथ सामाजिक कार्य करते थे। पिछले एक साल से इनके बीच सामाजिक माध्यम पर बहस चल रही थी। बुधवार को इन्होंने आपस में लड़ाई के लिए समय तय किया था जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में एक और व्यक्ति को नामजद किया है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। इस दौरान हथियारों और कारतूसों की आपूर्ति के स्रोत की जांच की जाएगी। पुलिस कथित लक्ष्य और फरार आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ करेगी। मामले की जांच जारी है और पूरे गिरोह से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।



फोटो....मोगा पुलिस की हिरासत में पकड़े गए सभी आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें