फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जेल में कैदी व हवालाती से पांच मोबाइल बरामद, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरकों में दबिश देकर एक कैदी और एक हवालाती को मोबाइल संग काबू किया है। तलाशी लेने पर पांच मोबाइल मिले हैं। थाना सिटी पुलिस ने रविवार उक्त दोनों बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जेल के सहायक सुपरिटेंडेंट ऋषभपाल गोयल को सूचना मिली थी कि बैरक में बंद बंदियों के पास मोबाइल हैं, जिनके जरिए वे छिपकर अपने परिजनों व दोस्तों से बातचीत करते हैं। सहायक सुपरिटेंडेंट ने अपने मुलाजिमों संग बैरकों में दबिश देकर हवालाती बलजिंदर सिंह वासी जोगी नगर बठिंडा के पास से एक की-पैड वाला मोबाइल फोन, कैदी राजेश वासी गली नंबर-छह नई बस्ती बठिंडा के पास से दो की-पैड वाला मोबाइल बरामद किए हैं। इसके अलावा दो टच स्क्रीन वाले मोबाइल लावारिस हालत में बरामद हुए है। थाना सिटी पुलिस ने जेल से बरामद हुई सामग्री कब्जे में लेकर बंदी बलजिंदर व राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें