फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: केंद्रीय मॉडर्न जेल में से 22 मोबाइल फोन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट। स्थानीय केंद्रीय मॉडर्न जेल में से मोबाइल फोन व अन्य पाबंदीशुदा सामान बरामद होने का सिलसिला जारी है और जेल प्रशासन ने विभिन्न बैरकों की तलाशी के दौरान 22 मोबाइल, 10 चार्जर, 3 हेडफोन व 3 सिम बरामद किए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना सिटी 7 ने हवालातियों समेत अज्ञात के खिलाफ जेल एक्ट के तहत दो केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को भेजी पहली शिकायत के अनुसार जेल कर्मियों द्वारा तलाशी लेने पर जेल में बंद 7 हवालातियों से 5 कीपैड फोन, 3 टच स्क्रीन फोन समेत 6 चार्जर, 1 हेडफोन व 1 सिम बरामद किया गया। दूसरी शिकायत के मुताबिक तलाशी के दौरान विभिन्न बैरकों में से 12 कीपैड फोन, 2 टच स्क्रीन फोन, 4 चार्जर, 2 सिम व 2 हेडफोन लावारिस हालत में मिले। इन शिकायतों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें