फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: मां से बदतमीजी करने से शिक्षक बेटे ने रोका तो पुलिस ने उसे दीवार पर पटक कर मारा, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद/फिरोजपुर। मां के साथ बदतमीजी से पेश आई पुलिस से शिक्षक बेटे ने कारण पूछा तो पुलिस ने उसे पटक कर दीवार पर मार दिया, जिस कारण बेटा बेहोश हो गया। इसी बात पर ग्रामीणों का पुलिस संग बहस हो गई। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए एसएचओ घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर उठाकर ले गया। बाद में राजीनामे के लिए बंदे भेजे, पीड़ितों ने पुलिस मुलाजिमों को माफी मांगने की बात कही तो पुलिस वालों ने वर्दी खुद फाड़ सिविल अस्पताल में दाखिल हो गए। यह वारदात गांव नत्थू चिश्तियां की है, यहां पुलिस रेड मारने गई थी।पीड़ित गुरमीत सिंह ने बताया कि उसके भतीजे चरणजीत, भजन सिंह व बेटे मनप्रीत सिंह पर एक एफआईआर दर्ज थी। वीरवार सुबह लगभग 10 बजे उनके घर पर मिस्त्री निर्माण कार्य कर रहे थे कि इस दौरान वह अपने बेटे के साथ काम कर रहा था। हवलदार अश्विनी कुमार उसके घर में पहुंचते ही उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी करते हुए झगड़ने लगा। उसके अध्यापक बेटे ने उसकी मां के साथ बदतमीजी से बात करने का कारण पूछने लगा तो अश्विनी कुमार ने खींचकर कहा कि वह उसे कारण बताता है। इतना कहते ही अश्विनी कुमार ने उसके बेटे को जोर से पकड़कर दीवार के साथ मारा जिसके चलते वह गिरकर बेहोश हो गया। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपों को नकाराथाना अमीरखास में तैनात हवलदार अश्विन कुमार ने बताया कि वह एक मुकद्दमे में तफ्तीश करने के लिए गांव नत्थू चिश्तियां में एक घर में पहुंचा था जहां पर घर के छह लोगों ने आरोपी को भगा दिया और उसके साथ मारपीट की गई तथा उसकी वर्दी भी फाड़ी गई है। वहीं तफ्तीशी अफसर स्वर्ण सिंह ने बताया कि आरोपी गुरमीत सिंह व उसके बेटों पर मामला दर्ज है जिस संबंधी पुलिस आरोपी को काबू करने गई थी जबकि पुलिस द्वारा किसी के साथ कोई मारपीट नहीं की गई। वहीं गुरमीत सिंह के बेटे के साथ मारपीट करने के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि वह सीमेंट से पांव फिसलने के चलते चोटिल हो गया था उसे किसी ने हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें