फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक भंडारी के खिलाफ कांग्रेस की संकल्प रैली

Sun, 23 Oct 2016 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
रैली - फोटो : file
विज्ञापन
नार्थ हलके में पड़ते ठाकुरद्वारा के मुद्दे को उठाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी व उनके बेटे बावा हेनरी बीते कई दिन से विधायक केडी भंडारी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। एक ओर जहां केडी भंडारी और भाजपा इस मुद्दे को बेवजह उठाया मुद्दा मान रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसको इन विधानसभा चुनाव में उठाने का मन बना चुकी है।
विज्ञापन


इस मुद्दे पर रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार हेनरी, उनके बेटे बावा हेनरी और सैकड़ों कांग्रेसियों ने दोआबा चौक पर संकल्प रैली की। अवतार हेनरी ने विधायक भंडारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं और अधिकारियों की ओर से जो इस मामले में विधायक को क्लीन चिट दी गई है, वह जांच के आधार पर नहीं बल्कि दबाव दी गई है। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी पंजाब सरकार और यहां के मंत्रियों, विधायकों के दबाव में काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह इस मामले को हाईकोर्ट तक लेकर जाएंगे। इस दौरान बावा हेनरी ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को लूटने पर लगी हुई है। उन्होंने मांग की है कि विधायक केडी भंडारी और उनकी पत्नी समेत इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, साजिश के तहत मामला दर्ज किया जाए। इस रैली में पूर्व डिप्टी मेयर डा. तरसेम भारद्वाज, निर्मल सिंह निम्मा, जगजीत सिंह लक्की, ज्ञान चंद और कई अन्य कांग्रेसी नेता शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें