फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ ने टांडा को फुटबॉल मैच में 8-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। नगर में आयोजित आल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट में आयोजित मैच में चंदा क्लब मेरठ ने इलेवन क्लब टांडा को 8-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। वहीं, स्थानीय टीम के इतनी बुरी तरह हारने पर स्थानीय लोगों में भारी निराशा फैल गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोती नगर स्थित स्वर्गीय मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में आल इंडिया फुटबाल कप में चंदा फूलबॉल क्लब मेरठ और इलेवन फुटबॉल क्लब टांडा के बीच मैच खेला गया। मैच के पहले हाफ के 10वें मिनट में मेरठ के सेंटर फारवर्ड अजय कुमार ने अपने साथी जैद के लेफ्ट पास किक से गोल कर दिया। फिर 18वें मिनट में रिप्पू ने दूसरा गोल किया। इलेवन क्लब टांडा के सेंटर फारवर्ड रिहान ने 20वें मिनट में गोल कर टांडा के लिए खाता खोला। फिर मेरठ कि तरफ से ताबड़तोड़ आक्रमण करते हुए 27वें मिनट में फिर रिप्पू ने, 34वें मिनट में हर्ष ने 58वें मिनट में अजय ने 58वें मिनट में फिर रिप्पू ने 65वें मिनट में नितिन ने तथा एक पेनाल्टी किक के माध्यम से 70वें मिनट में जैद ने गोल कर मेरठ में तेज और एक तरफा इस मैच को टांडा को 8-1 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। मेरठ के शानदार खेल को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं स्थानीय टीम के हरने का दु:ख भी जताया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मेरठ कि तरफ से तीन गोल करने वाले रिप्पू को टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल अलीम द्वारा प्रस्तुत किया गया। मैच रैफरी, भूमीश पाठक, लाइन मैन रियाजुद्दीन व उदय वीर रहे। कमेंट्रेटर मुहम्मद सईद सागर, नफासत अली व स्कोरर गौहर अली रहे। मुख्य अतिथि हाजी लाला, रिजवान अली, मुनव्वर अली पेंट वाले, अंसब अली, अयूब टेलर, इश्तियाक कुरैशी, शुएब रहे। इस मौके पर मकसूद लाला, अलीम अली, हाजी मुशर्रफ अली सलीम अहमद, अमीर अहमद जाहिद केलिस, मुहम्मद शफीक, अफजाल, अकरम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें