फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कोर्स की फीसों में 330 फीसदी बढ़ोतरी

Fri, 10 Jul 2015 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सरकार ने मेडिकल स्टूडेंट्स पर नया बोझ डालते हुए एमबीबीएस व बीडीएस कोर्स की फीसों में करीब 330 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। इस मामले में राज्य के मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है और बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी को लिखित रूप में सूचना भेजकर नई फीसों के आधार पर दाखिला करने की हिदायतें दी हैं।
विज्ञापन



मेडिकल शिक्षा व खोज विभाग के सचिव हुस्न लाल की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार पंजाब सरकार ने वर्ष 2015-16 से एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए फीस की नई संरचना तैयार की है। राज्य में दोनों कोर्सों के लिए पहले वर्ष 80 हजार, दूसरे वर्ष 90 हजार, तीसरे वर्ष एक लाख, चौथे वर्ष 1.10 लाख और पांचवें वर्ष 60 हजार रुपये सरकारी फीस वसूली जाएगी।



नई व्यवस्था के मुताबिक डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल स्टूडेंट्स को पांच वर्षों के दौरान सिर्फ सरकारी फीस के रूप में ही 4.40 लाख रुपये अदा करने होंगे, जबकि इससे पहले यह फीस मात्र 1 लाख 35 हजार 450 रुपये होती थी। पुरानी संरचना के अनुसार मेडिकल स्टूडेंट्स से पहले से तीसरे वर्ष तक 26250 और चौथे व पांचवें वर्ष 28350 रुपये वार्षिक फीस के रूप में वसूले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें