फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: सिद्धू मूसेवाला को नहीं मिल रहा इंसाफ, नाराज वकील ने नहर में उतार दी अपनी थार

Mon, 04 Sep 2023 03:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

इस घटना के वक्त नहर में नहा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों ने थार गाड़ी को अपनी तरफ आते हुए देख लिया और वहां से भाग गए। एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसके माता-पिता हत्यारों के बारे में बता रहे हैं, उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
नहर में गिराई गई थार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वकील ने अपनी थार जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर में फेंक दी। वकील सिद्धू मूसेवाला के लिए इंसाफ मांग रहा था। वहीं इलाके के थानेदार राजेश ठाकुर का कहना है कि वह थार के मालिक का पता लगवा रहे हैं जबकि थार मालिक वकील हरप्रीत खुलेआम कह रहा है कि मूसेवाला को इंसाफ न मिलने उसने पर गुस्से में अपनी थार गाड़ी नहर में फेंक दी। 

विज्ञापन


वहीं इस घटना के वक्त नहर में नहा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों ने थार गाड़ी को अपनी तरफ आते हुए देख लिया और वहां से भाग गए। एडीसीपी सिटी आदित्य को भी इसकी जानकारी नहीं है। बताने पर वे चौंक गए और कहा कि अच्छा ऐसी बात है तो वह चेक करेंगे।

यह भी पढ़ें: Haryana: जूनियर महिला कोच का सनसनीखेज खुलासा, मंत्री संदीप सिंह ने मेरा हाथ पकड़कर बेड पर धकेला...
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और वहां पर हंगामा भी हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात देखने के बाद क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से थार गाड़ी को नहर से बाहर निकाला गया। बाद में थार गाड़ी को चला रहे युवक और उसमें सवार युवकों को भी पुलिस थाना बावा बस्ती खेल में ले गई है।
विज्ञापन


एडवोकेट बोला-पुलिस को संदेश देने की कोशिश
नहर में थार फेंकने वाले एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ नहीं मिल रहा है। उसके माता-पिता हत्यारों के बारे में बता रहे हैं, उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ के लिए उन्होंने नहर में थार गाड़ी फेंकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें