फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में बेटे के सामने पिता की हत्या: चाकू से ताबड़तोड़ वार, मदद के लिए चिल्लाता रहा युवक; कोई नहीं आया आगे

Sat, 28 Nov 2026 12:45 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

जालंधर में अपराध नहीं थम रहा। मखदूमपुरा इलाके में कुछ दिन पहले लक्की ठाकुर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। अब बूटा मंडी इलाके में एक व्यक्ति को उसके बेटे के सामने मार दिया गया। 
विज्ञापन
जालंधर में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के बूटा मंडी इलाके में चाकुओं से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान सतपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक के बेटे रोहनप्रीत के मुताबिक, शुक्रवार रात वह अपने पिता सतपाल के साथ एक्टिवा पर घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वे यू-टर्न लेने लगे तो कथित तौर पर अजय ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। रोहनप्रीत ने बताया कि उसने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी, लेकिन कोई भी उनकी सहायता के लिए आगे नहीं आया। 

हमलावरों ने उसके पिता की गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार किए, जिसके चलते सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अनुसार, सतपाल की आरोपी अजय के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। परिजनों ने हमलावरों की पहचान अजय क्लेर और अमरजीत क्लेर के रूप में बताई है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अजय बूटा मंडी में वेल्डिंग का काम करता है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अजय नशे का आदी है और पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। उनका दावा है कि पहले हुई घटनाओं के बावजूद उसके खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं की गई। 

इस वारदात के दौरान एक अन्य व्यक्ति के साढू के बेटे पर भी किसी नुकीली चीज से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां सिटी स्कैन के बाद उसकी सांस की नली को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। लगातार हो रही चाकूबाजी और हत्या की घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें