फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: जलती चिता में अचानक कूद गया व्यक्ति, 70 फीसदी तक झुलसा, मानसिक रूप से है परेशान

Sat, 03 Aug 2024 11:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

गांव समराय के रहने वाले पचास साल के बहादुर सिंह की दिमागी हालत खराब है। वह गांव की एक महिला के अंतिम संस्कार में गया था। इसी दौरान वह जलती चिता में कूद गया।
विज्ञापन
जालंधर - फोटो : अमर उजाला/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय स्थित श्मशान घाट में एक व्यक्ति अचानक जलती हुई चिता में कूद गया। आग की चपेट में आने से व्यक्ति करीब 70 फीसदी तक झुलस गया। झुलसे व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय बहादुर सिंह पुत्र रामपाल निवासी जंडियाला मंजकी के नजदीक गांव समराय के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव के लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसे जलती चिता से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि बहादुर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 

बीते दिन गांव की एक महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी और बहादुर सिंह उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। लोगों का कहना है कि पता नहीं वह अचानक जलती हुई आग में क्यों कूद पड़ा। डॉक्टरों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें